iQOO Neo 7 RE: 16GB रैम और 50MP कैमरे के साथ 29 दिसंबर होगा लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स
iQOO Neo 7 Racing Edition में 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी LPDDR5 रैम वेरियंट ऑप्शन मिलेगा। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 7 Racing Edition को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 29 दिसंबर को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन के साथ Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और 16 जीबी तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा। आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को 5,000 एमएएच की बैटरी और 120 वाट फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
iQOO Neo 7 Racing Edition की संभावित स्पेसिफिकेशन
आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को iQOO Neo 7 के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जा रहा है। आईकू नियो 7 दुनिया का पहला फोन था जिसे Dimensity 9000 Plus प्रोसेसर से लैस किया गया था। वहीं अब आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 से लैस किया जाएगा। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 FE: नए साल में लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता फ्लैगशिप फोन, मिलेगा 108MP कैमरा
आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन में 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी LPDDR5 रैम वेरियंट ऑप्शन मिलेगा। वहीं फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसके साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
iQOO Neo 7 Racing Edition का संभावित कैमरा और बैटरी
आईकू के अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। iQOO Neo 7 Racing Edition को 5,000 एमएएच की बैटरी और 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस किया जाएगा।
- Jio True 5G: आंध्र प्रदेश में भी शुरू हुई जियो की 5G सर्विस, इन शहरों में मिलेगी सुविधा
- Fire Boltt Gladiator: देशी कंपनी लाई एपल जैसी स्मार्टवॉच, डिजाइन के साथ फीचर्स भी हैं शानदार, इतनी है कीमत
- OnePlus 11: वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की जानकारी आई सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
- Year Ender 2022: इस साल लॉन्च हुईं ये किफायती ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 2 हजार से भी कम