Fire Boltt Gladiator: देशी कंपनी लाई एपल जैसी स्मार्टवॉच, डिजाइन के साथ फीचर्स भी हैं शानदार, इतनी है कीमत
Fire Boltt Gladiator में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विस्तार
भारतीय कंपनी फायर बोल्ट ( Fire Boltt) ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Gladiator को लॉन्च कर दिया है। फायर बोल्ट ग्लेडिएटर देखने में Apple Watch Ultra जैसी लगती है। वॉच के साथ 1.96 इंच डिस्प्ले दी गई है, जो कि काफी ब्राइट है। वहीं वॉच के साथ 123 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ 5 GPS-सपोर्टेड मोड भी मिलते है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फायर बोल्ट ग्लेडिएटर स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 2,499 रुपये है। वॉच को 30 दिसंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
फायर बोल्ट ग्लेडिएटर स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इनबिल्ट स्पीकर व माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ 1.96 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच में अल्ट्रा-नैरो फ्रेम डिजाइन मिलता है। वॉच दिखने में एपल वॉच अल्ट्रा के जैसे डिजाइन मिलता है। वॉच के साथ रनिंग, वॉकिंग और योगा जैसे 123 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। फायर बोल्ट ग्लेडिएटर स्मार्टवॉच में वाटर रेसिस्टेंट और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग मिलती है।