iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!
iQoo Neo 7 Pro 5G, Xiaomi 11T Pro और Realme GT Neo 3 को टक्कर देगा। iQoo Neo 7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर होने की पुष्टि की गई है। हालांकि वीवो के सब-ब्रांड ने अपने नए नियो सीरीज स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन फोन के फीचर्स को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। लीक्स के अनुसार iQoo Neo 7 Pro 5G को 35,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। यह फोन आगामी मॉडल Xiaomi 11T Pro और Realme GT Neo 3 को टक्कर देगा। iQoo Neo 7 Pro 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होने की बात सामने आई है। इसकी बिक्री अमेजन के माध्यम से शुरू होने की पुष्टि हो गई है।
iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत
अमेजन इंडिया ने खुलासा किया है कि फोन की कीमत 33,999 रुपये होने वाली है। एक टिपस्टर ने पहले ही दावा किया था कि फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। अमेजन पर लीक हुई कीमत के आधार पर, iQoo Neo 7 Pro 5G का मुकाबला Vivo V27 Pro 5G, Xiaomi 11T Pro और Realme GT Neo 3 से होगा, जो इसी कीमत में आते हैं।
iQoo Neo 7 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में 4 जुलाई को पेश किया जा रहा है। लॉन्च से पहले अमेजन और आईकू ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को टीज किया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होने की पुष्टि हुई है। इसे डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा और यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन को लेकर 13 लाख से ज्यादा antutu स्कोर का भी दावा किया गया है। यानी फोन गेमिंग यूजर्स को टारगेट करेगा और इस कीमत पर पावरफुल फीचर्स से लैस हो सकता है।
फोन के कुछ लीक्स भी सामने आ रहे हैं। टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने मंगलवार को iQoo Neo 7 Pro 5G के कुछ स्पेसिफिकेशन ट्वीट किए। बरार के मुताबिक, iQoo Neo 7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले होगा।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल शूटर शामिल है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और स्टीरियो स्पीकर दिए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि iQoo Neo 7 Pro 5G, iQoo Neo 7 रेसिंग एडिशन का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है जिसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में चीन में की गई थी।
- Google Fined: जुर्माना नहीं भरना गूगल को पड़ा भारी, अब 380 करोड़ अतरिक्त देने पड़ेंगे
- काम की बात: लेदर फिनिश वाला फोन खरीद रहे हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान? बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- 24GB रैम वाले इस फोन की मार्केट में होने वाली है एंट्री, इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स
- Chingari App: टिकटॉक जैसे एप चिंगारी पर लगा अश्लील कंटेंट बेचने का आरोप, कंपनी ने कही ये बात