इंतजार खत्म: अब कोई भी ज्वाइन कर सकेगा Clubhouse, इनवाइट की नहीं होगी जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jul 2021 10:12 AM IST
सार

कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। अब कोई भी Clubhouse को ज्वाइन कर सकता है। Clubhouse के इनवाइट के खत्म होने का इंतजार यूजर्स को लंबे समय से था।

विज्ञापन
Clubhouse App is now open for all as it lifts the invite only system
क्लब हाउस एप: Clubhouse - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Clubhouse अब सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। अब आपको Clubhouse को इस्तेमाल करने के लिए किसी इनवाइट की जरूरत नहीं है। क्लबहाउस को अब आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर बिना इनवाइट इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। अब कोई भी Clubhouse को ज्वाइन कर सकता है। Clubhouse के इनवाइट के खत्म होने का इंतजार यूजर्स को लंबे समय से था।

    Clubhouse ने अपने ब्लॉग में कहा है कि अब बीटा से बाहर आने का वक्त आ गया है। एंड्रॉयड और आईओएस पर सभी यूजर्स का स्वागत है। पिछले एक साल से क्लबहाउस इनवाइट पर ही चल रहा था। अभी तक बिना इनवाइट कोई क्लबहाउस को ज्वाइन नहीं कर सकता था। इसे अब कोई भी एपल के एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि 8 लोगों से Clubhouse की शुरुआत हुई थी और अब एक साल में यह टीम 58 लोगों की हो गई है। डेली यूजर्स की संख्या 50 हजार से अब 10 लाख तक पहुंच गई है। लॉन्चिंग के बाद से अभी तक कंपनी ने 10 मिलियन से अधिक यूजर्स जोड़े हैं। क्लबहाउस पर प्रति यूजर्स औसत समय 1 घंटे का हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Clubhouse की दीवानगी पूरी दुनिया में लोग के सिर चढ़कर बोल रही है। 21 मई को Clubhouse के एंड्रॉयड एप को भारत में लॉन्च किया गया था और 24 मई को इसके डाउनलोडिंग की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। इससे सबसे पहले आईओएस वर्जन में पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें