अपकमिंग फोन: iQoo 7 सीरीज इसी महीने भारत में होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Apr 2021 02:49 PM IST
सार

Qoo 7 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,798 चीनी युआन यानी करीब 43,100 रुपये है।

iQoo 7 Series launch in India This Month Confirms on Twitter
iQoo 7 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने अपनी 7 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि iQoo 7 को इसी साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि भारत में iQoo 7 का रेगुलर ग्लास बैक और BMW M Motorsport एडिशन दोनों वेरियंट को लॉन्च किया जाएगा।

    iQoo इंडिया ने ट्विटर एक वीडियो टीजर भी शेयर किया है। इससे पहले iQoo इंडिया के डायरेक्टर गगन अरोड़ा ने भी फोन की लॉन्चिंग का हिंट दिया है। पिछले महीने ही कंपनी ने बताया था कि iQoo 7 को भारत में 40,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। BMW M Motorsport एडिशन के बैक पैनल पर तीन कलर स्ट्रिप्स हैं।

    iQoo 7 की कीमत (चाइनीज वेरियंट)

    iQoo 7 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,798 चीनी युआन यानी करीब 43,100 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,198 चीनी युआन यानी करीब 47,600 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 15 जनवरी से ब्लैक, लैटेंट ब्लू और लिजेंडरी कलर एडिशन में होगी।

    iQoo 7 की स्पेसिफिकेशन

    iQoo 7 में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    iQoo 7 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर है। सेल्फी के लिए iQoo ने iQoo 7 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

    iQoo 7 की बैटरी

    iQoo 7 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। iQoo 7 में 2000mAh की दो बैटरी है जिन्हें मिलाकर कुल क्षमता 4000mAh बताई गई है। फोन का वजन 209.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें