iQoo 11 5G: 2023 के सबसे महंगे और पावरफुल स्मार्टफोन की पहली सेल आज
iQoo 11 5G को अमेजन से आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। iQoo 11 5G देश का सबसे महंगा और सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। iQoo 11 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
iQoo 11 5G की भारत में सेल आज यानी 13 जनवरी से शुरू हो गई है। iQoo 11 5G को फिलहाल केवल अमेजन प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध कराया गया है। iQoo 11 5G की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन से हो रही है। iQoo 11 5G को अमेजन से आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। iQoo 11 5G देश का सबसे महंगा और सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। iQoo 11 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा iQoo के इस फोन में 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
iQOO 11 5G के 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये, और 16GB + 256GB वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। साथ ही फोन के साथ कंपनी HDFC और ICICI बैंक कार्ड ऑफर में 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट देने वाली है, जिससे iQOO 11 5G के 8GB+256GB की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+256GB की कीमत 59,999 रुपये हो जाती है। फोन को 13 जनवरी से सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
आईकू 11 5G के साथ 6.78 इंच की E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है। डिस्प्ले के साथ LTPO 4.0, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमोट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोन के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5X रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन के साथ आता है। कंपनी इसके साथ तीन साल के एंड्रॉइड अपडेट देने वाली है।
- Veira ग्रुप ने स्मार्ट टीवी के लिए पेश किया Linux आधारित Coolita 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम
- Portronics ने कान की सफाई के लिए लॉन्च किया स्पेशल गैजेट, जानें इसकी खासियत
- Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला गेमिंग TWS, 899 रुपये में खरीदने का है मौका
- Samvaad TV समेत छह यूट्यूब चैनल पर बैन, नामी एंकर की तस्वीरों के साथ दिखा रहे थे फर्जी खबरें