आपदा में अवसर: 21 लाख रुपये में बिक रहे पहले से TikTok इंस्टॉल आईफोन, बढ़ी ऐसे फोन की मांग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

यह स्थिति TikTok के एप स्टोर्स से हटाए जाने के कारण पैदा हुई, हालांकि जिन उपयोगकर्ताओं के पास पहले से TikTok इंस्टॉल था, वे अब भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिन लोगों ने इसे डिलीट कर दिया था या कभी इंस्टॉल नहीं किया

iPhones with pre-installed TikTok selling for thousands of dollars in USA
टिकटॉक - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    आपदा में अवसर सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका में भी चलता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका में उन आईफोन की मांग बढ़ गई है जिनमें पहले से टिकटॉक इंस्टॉल मिल रहा है। अमेरिका में TikTok के अस्थायी प्रतिबंध ने एक अनोखा बाजार खड़ा कर दिया है, जहां पहले से इंस्टॉल किए गए TikTok एप वाले iPhones हजारों डॉलर में बेचे जा रहे हैं।

    USA Today की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple और Google एप स्टोर्स से TikTok के अस्थायी रूप से हटने के बाद कई iPhone यूजर्स इस मौके को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। eBay पर ऐसे iPhones की लिस्टिंग देखी जा सकती है, जिनमें TikTok पहले से इंस्टॉल है। कुछ विक्रेता इन फोन के लिए $25,000 (लगभग ₹21.6 लाख) तक की भारी-भरकम कीमत मांग रहे हैं।

    यह स्थिति TikTok के एप स्टोर्स से हटाए जाने के कारण पैदा हुई, हालांकि जिन उपयोगकर्ताओं के पास पहले से TikTok इंस्टॉल था, वे अब भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिन लोगों ने इसे डिलीट कर दिया था या कभी इंस्टॉल नहीं किया, वे अभी भी इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। इस वजह से ऐसे फोन की मांग बढ़ गई है, जिनमें TikTok पहले से इंस्टॉल हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें