iPhone SE 2022 Review: क्यों खरीदना चाहिए यह फोन और क्यों नहीं?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Apr 2022 04:49 PM IST
सार

iPhone SE 2022 की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये रखी गई है। वहीं 128 जीबी मॉडल की कीमत 47,800 रुपये और 256 जीबी की 58,300 रुपये है। बता दें कि iPhone SE 2 को 42,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। आइए iPhone se 3 (2022) का रिव्यू जानते हैं...

विज्ञापन
iPhone SE 2022 Review in Hindi price in India camera sample and more
iPhone SE 2022 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने आठ मार्च 2022 को आयोजित अपने इवेंट में iPhone se 3 को लॉन्च किया है जो कि iPhone se 2 (रिव्यू)  का अपग्रेडेड वर्जन है। iPhone se 3 को नए प्रोसेसर और कई नए बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है। iPhone SE 3 को एपल ने Apple A15 बायोनिक प्रोसेसर के साथ पेश किया है। बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 13 सीरीज में हुआ है। iPhone SE 2022 को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। iPhone SE 2022 की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये रखी गई है। वहीं 128 जीबी मॉडल की कीमत 47,800 रुपये और 256 जीबी की 58,300 रुपये है। बता दें कि iPhone SE 2 को 42,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। आइए iPhone se 3 (2022) का रिव्यू जानते हैं...

    iPhone SE 2022 Review: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

    iPhone SE 2022 Review
    iPhone SE 2022 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone SE 2022 की डिजाइन में आपको कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। नए मॉडल की डिजाइन इससे पहले आए दो मॉडल की तरह ही है। नए फोन के साथ भी वही बेजल और वही डिजाइन मिलती है। iPhone SE 2022 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। फोन के होम बटन में टच आईडी दी गई है। फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है।

    विज्ञापन
    iPhone SE 2022 Review: क्यों खरीदना चाहिए यह फोन और क्यों नहीं?

    फोन के बैक और रियर पैनल पर टफेस्ट ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। नए फोन के बैक पैनल पर उसी ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो कि iPhone 13 Pro और iPhone 13 में है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। iPhone SE 2022 को मिडनाइट ब्लैक, प्रोडक्ट रेड और स्टारलाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं है और इसका वजन 144 ग्राम है। पावर बटन और सिम कार्ड ट्रे राइट में और वॉल्युम के साथ साइलेंट बटन लेफ्ट में दिए गए हैं। स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट नीचे की ओर हैं। फोन के साथ बॉक्स में आपको सिर्फ एक चार्जिंग केबल मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone SE 2022 Review: डिस्प्ले

    iPhone SE 2022 Review
    iPhone SE 2022 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone SE 3 में 4.7 इंच की रेटिना डिस्प्ले है जिस पर काफी मजबूत ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पर आसानी से स्क्रैच नहीं आने वाले हैं। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और शार्पनेस अच्छी है लेकिन आईफोन 13 सीरीज जैसी ब्राइटनेस इसमें आपको नहीं मिलेगी। डिस्प्ले का कलर्स भी बढ़िया है और धूप में स्क्रीन देखने में कोई परेशानी नहीं होती है। एपल ने डिस्प्ले की ब्राइटनेस की निट्स को लेकर कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन आउटडोर में कोई परेशानी नहीं होती है। टच काफी स्मूथ है और स्क्रॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1334x750 पिक्सल है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीनों को छोटी स्क्रीन में मजा नहीं आएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें