Made in India: अब दुनियाभर में पहुंचेंगे मेड इन इंडिया iPhone, टेंशन में आ गया चीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% से ज्यादा टैरिफ लगा दिए हैं, जिससे iPhone की कीमतों में वृद्धि और सप्लाई चेन में रुकावट की आशंका बढ़ गई है, हालांकि अब तक चीन में बने इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ नहीं लगाया गया है, लेकिन वाशिंगटन ने संकेत दिया है कि कुछ हफ्तों में यह स्थिति बदल सकती है।

विस्तार
Apple ने चीन से बाहर अपने मैन्युफैक्चरिंग आधार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण भारत में एक नया प्लांट iPhone उत्पादन शुरू कर चुका है और दूसरा प्लांट मई से शिपमेंट शुरू करेगा। यह कदम अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के बीच Apple की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने की कोशिश का हिस्सा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% से ज्यादा टैरिफ लगा दिए हैं, जिससे iPhone की कीमतों में वृद्धि और सप्लाई चेन में रुकावट की आशंका बढ़ गई है, हालांकि अब तक चीन में बने इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ नहीं लगाया गया है, लेकिन वाशिंगटन ने संकेत दिया है कि कुछ हफ्तों में यह स्थिति बदल सकती है।
तमिलनाडु:
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का नया प्लांट हाल ही में शुरू हुआ है, जहां एक असेंबली लाइन पर पुराने iPhone मॉडल बनाए जा रहे हैं।बेंगलुरु, कर्नाटक: ताइवान की कंपनी Foxconn का $2.6 बिलियन का नया प्लांट कुछ ही दिनों में एक असेंबली लाइन के साथ प्रारंभिक संचालन शुरू करेगा। यहां पर iPhone 16 और 16e मॉडल्स का निर्माण होगा। पूरी तरह तैयार होने पर यह प्लांट लगभग 50,000 नौकरियां देगा और निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
- ChatGPT: चापलूसी कर रहा था GPT-4, सैम ऑल्टमैन ने किया अलविदा, कहा- यादें रह जाएंगी
- YouTube Shorts: हाल ही में आए हैं ये पांच कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए हैं वरदान
- SASA LELE: आ गई Flipkart की डबल सेल, सबसे कम कीमत पर फोन खरीदने का शानदार मौका
- Free AI Courses: आपकी जिंदगी संवार देंगे ये फ्री एआई कोर्स, गूगल, हावर्ड और IBM देंगे सर्टिफिकेट