हिन्दी सहित 11 भारतीय भाषाओं में आपसे बात करेगा iPhone 8 का SIRI

iPhone 8 और आईफोन 8 प्लस अब हिन्दी भाषा को भी सपोर्ट करेगा। इसकी जानकारी खुद एप्पल के सीईओ टिम कुक ने शुक्रवार को भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लॉन्चिंग के मौके पर दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इवेंट से जुड़े कुक ने कहा कि कंपनी ने भारत के लिए एक खास की-बोर्ड दिया है जो हिन्दी सहित 11 लोकल भाषाओं को सपोर्ट करेगी।
दरअसल आईफोन में हिन्दी सपोर्ट पहले से ही था लेकिन वह हिन्दी में कमांड को नहीं समझ पाता था। दूसरे शब्दों में कहें तो एप्पल का डिजिटल असिस्टेंट (Siri) हिन्दी नहीं समझता था, लेकिन नए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का सिरी हिन्दी निर्देशों को भी समझेगा।
ये भी पढ़ेंः भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुरू, जियो बना पार्टनर
बता दें कि एप्पल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की भारत में लॉन्चिंग रिलायंस जियो के नवी मुंबई में स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुई। फोन को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने एप्पल के सीईओ टीम कुक के साथ पेश किया।
टीम कुक इवेंट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। कुक ने नमस्ते इंडिया से अपनी स्पीच की शुरुआत की थी। वहीं दोनों आईफोन की बिक्री भारत में शुक्रवार की शाम 6 बजे से शुरू हो गई है। भारत में आईफोन 8 की शुरुआती कीमत 64,000 रुपये और आईफोन 8 प्लस की शुरुआती कीमत 73,000 रुपये है।