आज शाम 6 बजे से शुरू होगी iPhone 8 और iPhone 8 Plus की सेल, जानें सारे ऑफर्स

Apple का नए iPhone 8 और iPhone 8 Plus की बिक्री आज से भारत में शुरू हो रही है। इन दोनों फोन की सेल आज शाम 6 बजे से अमेन, फ्लिपकार्ट, जियो.कॉम और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। वहीं शाम 5.59 मिनट तक फोन के लिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकेगा। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ रिलायंस जियो का ऑफर

दरअसल जियो खुद आईफोन के लिए ऑर्डर ले रही है और कैशबैक, बैकबैक गारंटी के साथ एक्सक्लूसिव ऑफर दे रही है। इसके अलावा अमेजॉन से फोन खरीदते हैं तो भी आपको जियो की ओर से ऑफर मिलेगा। यह ऑफर उन यूजर्स को मिलेगा जो आज शाम 5.59 मिनट तक रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो स्टोर, जियो.कॉम या अमेजॉन से आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग करेंगे। इसके तहत 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 31,000 रु. में आपका हो सकता है iPhone 8, कल से शुरू होगी बिक्री
यानी इस ऑफर के बाद आईफोन 8 (64 जीबी) आपको 54,000 रुपये का, आईफोन 8 (256 जीबी) 67,000 रुपये का और आईफोन 8 प्लस (64 जीबी) 63,000, आईफोन 8 प्लस (256 जीबी) 76,000 रुपये का पड़ेगा। बता दें कि आईफोन 8 की कीमत- 64 जीबी- 64,000 रुपये और 256 जीबी 77,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस की कीमत- 64 जीबी- 73,000 रुपये और 256 जीबी 86,000 रुपये है।
आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ जियो का बायबैक ऑफर

इसके अलावा कंपनी बायबैक ऑफर भी दे रही है जिसके तहत रिलायंस डिजिटल, Jio.com, Jio Store और MyJio app से खरीदे गए आईफोन 8, 8 प्लस को 1 साल बाद वापस करने पर 70 फीसदी पैसा वापस मिल जाएगा। यानी अगर आपने आईफोन 8 प्लस का 256 जीबी वाला वेरियंट खरीदा है तो आपको 60,200 रुपये वापस मिल जाएंगे।
हालांकि यह बायबैक का फायदा उठाने के लिए आपको एक साल तक जियो का सिम यूज करना होगा और हर महीने 799 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान के तहत 90 जीबी डाटा (रोज 3 जीबी), मैसेज, जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन, फ्री कॉल्स मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। यह प्लान पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स दोनों के लिए है।