डुअल सिम वाले आईफोन की कीमत लीक, 12 सितंबर को है लांचिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 10 Sep 2018 03:13 PM IST
iPhone 6.1 Inch LCD and dual sim Model's Pricing Leaked Ahead of September 12 Launch
iPhone

    एप्पल 12 सितंबर को तीन नए आईफोन लांच करने वाला है और उसके ठीक पहले डुअल सिम वाले आईफोन की कीमत लीक हो गई है। कीमत की जानकारी आईफोन XS के पोस्टर से मिली है। बता दें कि 12 सितंबर 2018 को कैलिफोर्निया के स्टीव जॉब्स थिएटर में एप्प्ल तीन नए आईफोन पेश करेगा जिसमें 6.5 इंच, 6.1 और 5.8 इंच की डिस्प्ले वाले आईफोन शामिल हैं। इनमें से 5.8 इंच वाले आईफोन का नाम iPhone Xs होगा, 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले वाले फोन का नाम iPhone Xs Plus और 6.1 इंच वाले फोन का नवाम iPhone Xc हो सकती है।

    चीन में एक टेलीकॉम कंपनी ने पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर पर नए आईफोन की कीमत दी गई है। पोस्टर के मुताबिक सबसे सस्ते आईफोन की शुरुआती कीमत 5,888 चीनी युआन यानि करीब 62,100 रुपये, आईफोन Xs की शुरुआती कीमत 7,388 चीनी युआन यानि करीब 77,900 रुपये और आईफोन Xs प्लस की शुरुआती कीमत 8,388 चीनी युआन यानि करीब 88,400 रुपये होगी।

    वहीं CNBC की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 9 की कीमत $849 यानि 61,500 रुपये होगी। बताया जा रहा है कि डुअल सिम वाला iPhone Xc सिर्फ चीन में ही मिलेगा और इसकी शुरुआती कीमत 62,100 रुपये के करीब होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें