iPhone Banned: इंडोनेशिया ने आईफोन की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, निवेश को लेकर हुआ है विवाद
iPhone 16 Banned: इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने 25 अक्टूबर को एक बयान में बताया कि सितंबर में लॉन्च किया गया आईफोन 16, स्थानीय इकाई पीटी एपल इंडोनेशिया द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए निर्धारित 40% घरेलू सामग्री की आवश्यकता को पूरा नहीं करने के कारण घरेलू स्तर पर बेचा नहीं जा सकता

विस्तार
लगातार आ रही लीक रिपोर्ट्स के बाद इंडोनेशिया ने आखिरकार नए आईफोन यानी iPhone 16 की बिक्री पर रोक लगा दी है। iPhone 16 ने एपल इंक. को iPhone 16 बेचने से रोक दिया है, क्योंकि कंपनी अभी तक स्थानीय निवेश आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाई है।
इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने 25 अक्टूबर को एक बयान में बताया कि सितंबर में लॉन्च किया गया आईफोन 16, स्थानीय इकाई पीटी एपल इंडोनेशिया द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए निर्धारित 40% घरेलू सामग्री की आवश्यकता को पूरा नहीं करने के कारण घरेलू स्तर पर बेचा नहीं जा सकता, हालांकि एपल के पुराने आईफोन मॉडल और अन्य प्रोडक्ट इंडोनेशिया में अभी भी बेचे जा सकते हैं।
बता दें कि इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की है और वहां 350 मिलियन से अधिक सक्रिय मोबाइल फोन हैं, जो देश की 270 मिलियन जनसंख्या से कहीं अधिक हैं। इससे पहले उद्योग मंत्रालय ने कहा था कि एपल ने इंडोनेशिया में केवल 1.5 ट्रिलियन रुपिया ($95 मिलियन) का निवेश किया है, जो इसके 1.7 ट्रिलियन रुपिया के वादे से कम है।