Apple Event: iPhone 16, iPhone 16 Plus हुए लॉन्च, मिला नया कंट्रोल बटन, भारत में शुरुआती कीमत 80 हजार से भी कम
iPhone 16 के साथ A18 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले बेहतर न्यूरल इंजन दिया गया है। आईफोन 16 को 6.1 और आईफोन 16 प्लस 6.7 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया गया है।

विस्तार
Apple iPhone 16 Launch: iPhone 16 के कैमरे को एक नए बटन पर स्लाइड करके कंट्रोल किया जा सकेगा। फोन में एक नया कंट्रोल बटन मिलेगा जिसे टास्क के लिए कस्टमाइज भी किया जा सकेगा। iPhone 16 के साथ A18 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले बेहतर न्यूरल इंजन दिया गया है।

आईफोन 16 को 6.1 और आईफोन 16 प्लस 6.7 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। iPhone 16 के साथ एक नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है और विजुअल इंटेलिजेंस फीचर भी है जो कि कैमरे के लिए है।
iPhone 16 के साथ दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ मैक्रो और अल्ट्रा मोड भी है। कैमरे से 4K60 वीडियो डॉल्बी विजन के साथ रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- iPhone 16: लॉन्च होंगे चार नए आईफोन, जानें क्या मिलेगा खास, iPhone 15 से कितना अलग होगा नया फोन
- Apple Event: बेहतर ANC के साथ लॉन्च हो सकता है AirPods Max 2, आएंगे नए आईफोन
- Apple Event: Watch X नाम से लॉन्च हो सकती है नई स्मार्टवॉच, मिलेगा पहले से बेहतर ECG सेंसर
- iPhone 16 Series: आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग आज, भारत से ऐसे देखें लाइव इवेंट