Apple Event: बेहतर ANC के साथ लॉन्च हो सकता है AirPods Max 2, आएंगे नए आईफोन
AirPods Max 2 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बेहतर ANC का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट मिलेगा जो कि लाइटेनिंग पोर्ट को रिप्लेस करेगा, हालांकि डिजाइन को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है कि नई डिजाइन मिलेगी या नहीं।

विस्तार
आज यानी 9 सितंबर को एपल का इवेंट है। एपल के इस इवेंट में iPhone 16 Series के चार नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। इन आईफोन के अलावा एपल के इस इवेंट में AirPods Max 2 भी लॉन्च हो सकता है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसके साथ पहले के मुकाबले बेहतर एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा। इसके अलावा एडैप्टिव ऑडियो भी मिलेगा।
बता दें कि AirPods Pro (2nd gen) कंपनी का एक फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स है जिसका अपडेटेड वर्जन अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसके नए वर्जन को अगले साल पेश किया जा सकता है।
- फायदे की बात: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ यह Live TV App, फ्री देखें हजारों लाइव शोज
- Apple Event: Watch X नाम से लॉन्च हो सकती है नई स्मार्टवॉच, मिलेगा पहले से बेहतर ECG सेंसर
- iPhone 16 Series: आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग आज, भारत से ऐसे देखें लाइव इवेंट
- जरूरी बात: CCTV खरीदने जा रहे हैं तो ना करें ये पांच गलती, हमेशा फायदे में रहेंगे