iPhone 16: पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा आईफोन 16, बदलेगी कैमरे की डिजाइन, वीडियो लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 के साथ सैमसंग गैलेक्सी सीरीज की तरह वर्टिकल स्टाइल में कैमरा सेटअप मिलेगा। वीडियो को @SonnyDickson हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन
iPhone 16 Dummy Units Leak Showing Five Colour Options Redesigned Camera Bump
iPhone 16 - फोटो : X.COM/@SonnyDickson

    विस्तार

    iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है और उससे पहले लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। सितंबर में चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। इन फोन की लॉन्चिंग से पहले डमी यूनिट का एक वीडियो सामने आया है।

    लीक वीडियो के मुताबिक iPhone 16 को पांच कलर वेरियंट में पेश किया जाएगा। वीडियो में पांचों कलर वेरियंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज के साथ कैमरे की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 के साथ सैमसंग गैलेक्सी सीरीज की तरह वर्टिकल स्टाइल में कैमरा सेटअप मिलेगा। वीडियो को @SonnyDickson हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें