iPhone 15 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 04 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

इस सीरीज के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही अपकमिंग आईफोन की स्पेसिफिकेशन की काफी जानकारी सामने आ गई है।

विज्ञापन
iPhone 15 Series may launch on September 13 know price and specifications
iPhone 15 Series - फोटो : Apple

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एपल का सितंबर में अपने लेटेस्ट आईफोन को पेश करने का इतिहास रहा है। इस साल भी कंपनी सितंबर महीने में ही अपने फ्लैगशिप फोन को पेश करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी iPhone 15 सीरीज को अगले महीने 13 सितंबर को पेश करने वाली है। इस सीरीज के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही अपकमिंग आईफोन की स्पेसिफिकेशन की काफी जानकारी सामने आ गई है। कई लीक और अफवाहों ने फोन की कीमतों को लेकर भी दावा किया है।

    Apple इस साल 13 सितंबर को नए आईफोन मॉडल को पेश कर सकता है। बता दें कि पिछले साल एपल ने 7 सितंबर को अपना 'फार आउट' लॉन्च इवेंट आयोजित किया था जहां उसने iPhone 14 मॉडल को पेश किया था। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक लॉन्च तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लॉन्च तारीख को लेकर 9to5Mac ने दावा किया है। इस रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो एपल बुधवार, 13 सितंबर को आईफोन 15 लाइनअप के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। वहीं 15 अगस्त से फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    पिछले लीक के अनुसार, एपल द्वारा आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पैक किया जा सकता है। वहीं सभी नए मॉडलों के डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ आने की उम्मीद है, जो वर्तमान में आईफोन 14 प्रो मॉडल के साथ मिलता है। आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को एपल A17 बायोनिक चिप से लैस किया जा सकता है। वहीं आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को एपल A16 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें