iPhone 15 सीरीज के साथ नहीं मिलेगा सिम कार्ड स्लॉट, सिर्फ ई-सिम से करना होगा संतोष
iPhone 14 series को अमेरिकी बाजार में केवल ई-सिम के साथ पेश किया गया है, लेकिन भारतीय बाजार में आईफोन 14 सीरीज ई-सिम और फिजिकल सिम दोनों स्लॉट के साथ मौजूद है। फ्रांस की वेबसाइट iGeneration की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को अमेरिका समेत कई देशों में केवल ई-सिम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
यदि आप भी नए iPhone 15 की प्लानिंग कर रहे हैं तो ई-सिम के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Apple iPhone 15 सीरीज सिर्फ ई-सिम के साथ ही आने वाली है। कई लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को केवल ई-सिम के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में एक ही स्लॉट फिजिकल सिम का नहीं मिलेगा।
iPhone 14 series को अमेरिकी बाजार में केवल ई-सिम के साथ पेश किया गया है, लेकिन भारतीय बाजार में आईफोन 14 सीरीज ई-सिम और फिजिकल सिम दोनों स्लॉट के साथ मौजूद है। फ्रांस की वेबसाइट iGeneration की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को अमेरिका समेत कई देशों में केवल ई-सिम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
eSIM को तमाम देशों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। ई-सिम का एक फायदा यह है कि फोन पहले के मुकाबले अधिक वॉटर रेसिस्टेंट होता और इसके अलावा फोन के चोरी होने पर तुरंत सिम कार्ड को निकाले जाने का डर नहीं रहता है।
एपल ने 2018 में iPhone Xs और iPhone XR के साथ ई-सिम की शुरुआत की थी। एपल के बाद अब सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड भी अपने फोन को ई-सिम के साथ पेश कर रहे हैं। iPhone 15 सीरीज के साथ पहली बार टाईप-सी पोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
- Nothing Ear 2 Unboxing: कैसा है कंपनी का सबसे महंगा ईयरबड्स
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Tecno ने कम कीमत में लॉन्च किया दमदार 5G फोन, इसमें है Dimensity 6020 SoC और फास्ट चार्जिंग
- घरेलू कंपनी U&i ने पेश किए नए चार्जिंग डिवाइस, घर, ऑफिस के साथ ट्रेवलिंग में भी देंगे साथ, जानें कीमत