iPhone 16 Series: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हुए iPhone 13 से लेकर 15 तक के ये मॉडल, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Sep 2024 10:54 AM IST
सार

iPhone 16 की लॉन्चिंग के साथ ही हर साल की तरह इस साल भी एपल ने पुराने आईफोन मॉडल को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं बंद हुए सभी आईफोन मॉडल के बारे में...

iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 13, Watch Series 9 Discontinued After iPhone 16 Series Launch
iPhone 15 Pro Max - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने नौ सितंबर को अपने ग्लोटाइम इवेंट में iPhone 16 series सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। इनके अलावा एपल वॉच सीरीज 10 और एयरपॉड्स भी पेश किए गए हैं। iPhone 16 की लॉन्चिंग के साथ ही हर साल की तरह इस साल भी एपल ने पुराने आईफोन मॉडल को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं बंद हुए सभी आईफोन मॉडल के बारे में...

    एपल ने iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 13 और एपल Watch Series 9 को बंद कर दिया है। इन सभी आईफोन और एपल वॉच को एपल की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। आपको याद दिला दें कि iPhone 15 Pro Max को iPhone 15 Pro और Apple Watch Series 9 के साथ पिछले साल लॉन्च किया गया था, जबकि iPhone 13 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था और यह काफी पोपुलर फोन भी था।

    iPhone 15 और iPhone 15 Plus को अभी भी खरीदा जा सकता है। आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 69,990 रुपये और आईफोन 15 प्लस की 79,990 रुपये है। इन दोनों फोन को ब्लैक, ब्लू, पिंक और येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें