Apple Event: 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone 16 pro, जानें सभी फीचर्स
iPhone 16 सीरीज के साथ पहली बार एक्शन बटन दिया गया है जो कि iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल में था। इसके अलावा इस इवेंट में एपल ने एयरपॉड्स 2, एपल वॉच सीरीज 10, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एयरपॉड्स मैक्स भी पेश किए हैं।

विस्तार
एपल ने आज अपने मेगा इवेंट में iPhone 16 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro max शामिल हैं। iPhone 16 सीरीज के साथ पहली बार एक्शन बटन दिया गया है जो कि iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल में था। इसके अलावा इस इवेंट में एपल ने एयरपॉड्स 2, एपल वॉच सीरीज 10, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एयरपॉड्स मैक्स भी पेश किए हैं।
iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

iPhone 16 Pro की कीमत 128GB वैरिएंट के लिए $999 (लगभग ₹84,000) से शुरू होती है, जबकि iPhone 16 Pro Max 256GB के लिए $1,199 (लगभग ₹1,00,700) से शुरू होती है। ग्राहक इन फोन को 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल्स में भी खरीद सकते हैं। दोनों फोन को डेजर्ट टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Apple 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए प्रीऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और फोन Apple की वेबसाइट और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए से 20 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max ब्लैक टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, और डेजर्ट टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध होंगे। ये फोन 128GB, 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज विकल्पों में आएंगे। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये होगी।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max डुअल सिम का सपोर्ट है। दोनों में iOS 18 है और 3nm A18 Pro चिप है। दोनों फोन iOS 18.1 के रोलआउट के बाद Apple Intelligence फीचर्स का सपोर्ट करेंगे।
- Apple Event: iPhone 16, iPhone 16 Plus हुए लॉन्च, मिला नया कंट्रोल बटन, भारत में शुरुआती कीमत 80 हजार से भी कम
- Apple Watch Series 10: अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ एपल वॉच लॉन्च, पहली बार मिली फास्ट चार्जिंग
- Apple Event: इवेंट के बीच हैक हुआ एपल का यूट्यूब चैनल, वीडियो में दिखा- टिम कुक मांग रहे बिट्क्वाइन
- iPhone 16: लॉन्च होंगे चार नए आईफोन, जानें क्या मिलेगा खास, iPhone 15 से कितना अलग होगा नया फोन