Best Smartphone: iPhone 15 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, देखें टॉप-10 लिस्ट
iPhone 15 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro रहे। Apple ने कुल चार जगह हासिल किए, जिसमें iPhone 14 ने भी सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।

विस्तार
2024 की तीसरी तिमाही (Q3) में Apple ने दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की सूची में टॉप स्थान प्राप्त किया है। रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में टॉप तीन लिस्ट में एपल के एपल के फोन हैं उसके नए iPhone 15 सीरीज के कई मॉडल शामिल हैं। वहीं सैमसंग ने सबसे अधिक मॉडल के साथ इस सूची में जगह बनाई और पहली बार 2018 के बाद एक Galaxy S डिवाइस टॉप 10 में शामिल हुआ। इन टॉप 10 मॉडलों ने कुल स्मार्टफोन बाजार का 19 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।
टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन

काउंटर प्वाइंट रिसर्च के मुताबिक Q3 2024 में iPhone 15 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro रहे। Apple ने कुल चार जगह हासिल किए, जिसमें iPhone 14 ने भी सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।
रिसर्च नोट्स के मुताबिक कि हाई-एंड स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता ने Apple को इसके स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स के बीच बिक्री का अंतर कम करने में मदद की है। यह पहली बार है कि तीसरी तिमाही में Pro वेरिएंट्स ने iPhone की कुल बिक्री का आधा हिस्सा लिया, जिससे Apple को उच्च-मूल्य वाले डिवाइस बेचने में सफलता मिली।
- काम की बात: पुराने फोन खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें, नहीं तो हवालात जाने में समय नहीं लगेगा
- Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सकता है सोशल मीडिया, सरकार कर रही प्लानिंग
- Malware: भारतीय कंपनियों की हो रही जासूसी, पाकिस्तानी हैकर्स कर रहे इस मैलवेयर का इस्तेमाल
- Tech Tips: इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर करें ये पांच काम, आज ही नोट कर लें