जल्द ही एक नए कलर में लॉन्च होने वाला है iPhone 14, देखें संभावित फोटो
iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (1170x2532 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 पीपीआई के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
Apple हर साल मार्च में अपनी मौजूदा iPhone सीरीज का एक नया वेरियंट पेश करता है। पिछले साल एपल ने आईफोन 12 सीरीज का पर्पल कलर पेश किया था और अब कंपनी iPhone 14 को येलो कलर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। iPhone 13 सीरीज के फोन को मार्च 2022 में ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया था। Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल की पीआर टीम अगले सप्ताह iPhone 14 के येलो कलर वेरियंट की ब्रिफिंग करने की प्लानिंग कर रही है। नए कलर से कंपनी को iPhone 14 सीरीज की बिक्री में इजाफा की उम्मीद है।
आईफोन 14 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (1170x2532 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 पीपीआई के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। आईफोन 14 में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 कोर जीपीयू के साथ आता है। आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आईफोन के साथ ई-सिम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है। iPhone 14 और iPhone 14 Plus को ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, वहीं iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों फोन में Apple A15 बायोनिक चिपसेट है और दोनों फोन को 512 जीबी तक की स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 12 मेगापिक्सल का डुअल वाइड एंगल कैमरा सेटअप है। कैमरे के साथ HDR वीडियो और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।
- Apple के एक बड़े अधिकारी ने किया इस्तीफे का एलान, इनके कंधों पर थी क्लाउड सर्विस की जिम्मेदारी
- boAt ने भारत में लॉन्च की सस्ती कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी
- अमेरिका का मेडिकल टेस्ट पास कर गया ChatGPT, UPSC की परीक्षा में हो गया फेल
- बड़े काम का है BSNL का यह प्लान लेकिन क्या आपको रिचार्ज कराना चाहिए?