iPhone 13 Series: 1TB स्टोरेज के साथ पहली बार लॉन्च हुआ आईफोन, जानें भारतीय कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Sep 2021 11:50 AM IST
सार

iPhone 13 Price and Features: iPhone 13 mini के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 69,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है।

विज्ञापन
Apple IPhone 13, IPhone 13 Mini, IPhone 13 Pro and IPhone 13 Pro Max Launched, Check Specifications And Price In India
iphone 13 pro - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल ने तमाम लीक्स रिपोर्ट के सामने आने के बाद आखिरकार अपनी आईफोन 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आईफोन 13 सीरीज के तहत चार नए आईफोन पेश किए गए हैं जिनमें iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 pro, iPhone 13 pro max शामिल हैं। सभी आईफोन की डिजाइन काफी हद तक एक ही जैसी है। नए आईफोन में बैटरी लाइफ, कैमरा और परफॉर्मेंस को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। सभी चारों नए iPhones में एपल का A15 बायोनिक प्रोसेसर है और सभी आईफोन की बिक्री iOS 15 के साथ होगी।

    iPhone 13 सीरीज का भारत में कीमत

    iPhone 13 mini के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 69,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है। वहीं iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 89.900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को 1 टीबी स्टोरेज के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है। iPhone 13 Pro Max 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,39,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,59,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है। ऐसे में यह एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। फोन को 17 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और बिक्री 24 सितंबर से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 13 Series: 1TB स्टोरेज के साथ पहली बार लॉन्च हुआ आईफोन, जानें भारतीय कीमत और फीचर्स

    पहले के मुकाबले सभी आईफोन में नॉच को कम किया गया है। आईफोन 13 मिनी में 5.4 इंच और आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। वहीं आईफोन 13 प्रो में 6.1 इंच और आईफोन 13 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में 120Hz की रिफ्रेश रेट है जिसे 10Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। मिनी और मेन मॉडल की ब्राइटनेस 1000 निट्स तक, जबकि iPhone 13 और iPhone 13 Pro की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। सभी के साथ डॉल्बी विजन HDR10 और HLG का सपोर्ट है।

    iPhone 13 Series: 1TB स्टोरेज के साथ पहली बार लॉन्च हुआ आईफोन, जानें भारतीय कीमत और फीचर्स

    iPhone 13 और iPhone 13 mini में एक ही फ्लैट एज एल्यूमीनियम फ्रेम की डिजाइन है और डिस्प्ले पर सेरेमिकक शील्ड है। सभी आईफोन को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। सभी आईफोन को पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। iPhone 13 Pro में सर्जिकल ग्रेड एल्यूमीनियम ग्रेड का इस्तेमाल किया गया है।

    iPhone 13 सीरीज का कैमरा

    iPhone 13 और iPhone 13 mini में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। का एक नया वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। नाइट मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.4 है। iPhone 13 Pro मॉडल में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सभी आईफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 77mm का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3X ऑप्टिकल जूम है। इसके अलावा इसमे अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो लेंस भी है। सभी आईफोन में 5जी का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें