Apple Event 2021: iPad और Watch 7 के साथ iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 69,900 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Sep 2021 07:41 AM IST
सार

आईपैड के अलावा कंपनी ने iPad Mini भी पेश किया है। ipad mini में टच आईडी भी दी गई है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें भी ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
apple event 2021 new ipad apple watch series 7 ipad mini iphone 13 series launched know price and specifications
iPhone 13 - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple Event 2021: एपल ने 2021 के सबसे बड़े इवेंट में एक साथ कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए गए हैं। एपल के इस इवेंट की शुरुआत एपल टीवी के अपकमिंग शो के साथ हुई। एपल इवेंट 2021 में लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट आईपैड 2021 है। ipad 2021 को 10.2 इंच की डिस्प्ले और ए13 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। आईपैड के अलावा कंपनी ने iPad Mini भी पेश किया है।

    ipad mini में टच आईडी भी दी गई है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें भी ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। आईपैड मिनी में टाईप सी पोर्ट दिया गया है। नए आईपैड में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नए iPad के वाई-फाई वर्जन की भारत में कीमत 30,900 रुपये है और वहीं Wi-Fi+ Cellular की शुरुआती कीमत 42,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    Apple iPad Mini

    ipad mini में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ स्मार्ट एचडीआर भी दिया गया है। इससे आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ भी एचडीआर का सपोर्ट है। इसके साथ स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है। इसे पांच कलर्स में पेश किया गया है। इसके साथ एपल पेंसिल 2 जेनरेशन और 5जी का सपोर्ट है। इसमें iPadOS 15 दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 499 डॉलर यानी करीब 36,746.66 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Apple Event 2021: iPad और Watch 7 के साथ iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 69,900 रुपये

    Apple Watch Series 7

    Apple Watch Series 7
    Apple Watch Series 7 - फोटो : apple

    Apple Watch Series 7 सभी तरह की राइडिंग (साइकिल-बाइक) को डिटेक्ट कर सकता है और इसके साथ फॉल डिटेक्शन भी है। एपल वॉच सीरीज में रेटिना डिस्प्ले है। डिस्प्ले के किनारे पहले के मुकाबले सॉफ्ट हैं और इसके बटन की डिजाइन और साइज में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ नई वॉच फेसेज भी दी गई हैं। कंपनी का दावा है Apple Watch Series 7 उसकी अब तक की सबसे बेहतरीन वॉच है। इसे IP6X रेटिंग मिली है। इस वॉच को आप कही भी लेकर जा सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर पूरे दिन का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Apple Watch Series 7 को पांच नए एल्यूमीनियन कलर में खरीदा जा सकेगा। इसका एक NIKE एडिशन भी पेश किया है। एपल वॉच सीरीज की शुरुआती कीमत 399 डॉलर यानी करीब 29,380.68 रुपये रखी गई है।

    Apple iphone 13 सीरीज

    iphone 13
    iphone 13 - फोटो : apple

    Apple iphone 13 सीरीज को भी एपल ने लॉन्च कर दिया है। iphone 13 की डिजाइन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहली नजर में यह आईफोन 12 सीरीज जैसा ही देखेगा। सभी आईफोन की बॉडी एल्यूमीनियम की है और सभी मॉडल को IP68 की रेटिंग मिली है। आईफोन 13 सीरीज की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले की OLED है। फोन के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। फोन में A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

    फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आईफोन 13 सीरीज में सिनेमेटिक मोड दिया गया है जिसकी मदद से किसी महंगे कैमरे की तरह आप वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इस मोड में आप किसी सब्जेक्ट पर किसी भी वक्त फोकस और डीफोकस कर सकेंगे। इसके साथ ऑटोमेटिक फोकेस चेंज भी है और इसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। आईफोन 13 सीरीज के सभी मॉडल में 5जी का सपोर्ट मिलेगा।

    iphone 13 को लेकर एपल का दावा है कि इसमें किसी भी 5जी नेटवर्क पर फास्ट स्पीड मिलेगी। iphone 13 के साथ बेस्ट 5जी एक्पेरियंस का दावा है। जहां तक बैटरी का सवाल है तो iphone 13 मिनी की बैटरी को लेकर आईफोन 12 के मुकाबले 2.5 घंटे अधिक बैकअप का दावा है। इस सीरीज के साथ भी आईफोन 12 सीरीज की तरह चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी ने नया लेदरमैगसेफ भी पेश किया है। आईफोन 13 मिनी की शुरुआती कीमत 699 डॉलर और iphone 13 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। iphone 13 सीरीज के साथ 64 जीबी की स्टोरेज नहीं मिलेगी। स्टोरेज के लिए 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी का विकल्प मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें