iPhone 11 सीरीज के कैमरे में ऐसा क्या है खास, तीन कैमरे से क्या-क्या होगा

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 12 Sep 2019 01:13 PM IST
iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
Apple iPhone 11 - फोटो : amar ujala

    दुनिया में आर्थिक सुस्ती के बीच एपल कंपनी ने अपनी आईफ़ोन 11 सीरीज के iPhone, iPad और नई स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। नए iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max  शामिल हैं। लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि iPhone XR साल 2018 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है। फोन्स की खासियत यह बताई गई है कि इनके कैमरे एक साथ कई तरह के फॉरमैट में वीडियो (स्लोमोशन सेल्फी, लैंडस्केप सेल्फी) रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    iphone 11 pro camera specs
    iphone 11 pro camera specs - फोटो : apple

    इसके अलावा इनमें टेलीफोटो, अल्ट्रा वाइड और नया नाइट मोड भी है जिसकी मदद से कम रौशनी में भी इनके कैमरे उम्दा तस्वीरें खींच सकते हैं। इनका प्रोसेसर भी पहले के आईफोन्स के मुकाबले बढ़िया लगाए गए हैं। यानी ये फोन पहले से भी अधिक तेजी से काम करेंगे। एपल के अनुसार इनकी बैटरी भी पहले के मुकाबले बेहतर है और लॉन्च किए गए आईफोन चार या पांच घंटे ज्यादा काम करेंगे।

    iPhone 11
    iPhone 11 - फोटो : apple

    कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में हुए एक भव्य समारोह में एपल के सीईओ टीम कुक ने जब एक साथ तीन मोबाइल फोन लॉन्च किए तो उन्होंने बताया कि ये कई खूबियों के साथ एकदम नए डिजाइन में उपलब्ध है। ये फोन वाटर प्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट है। यानी दावा है कि पानी और धूल से इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। आईफोन 11 प्रो में 5.8 इंच स्क्रीन है। आईफोन 11 प्रो मैक्स में 6.5 इंच की स्क्रीन है। दोनों मोबाइल में स्क्रीन रिजॉल्यूशन 458ppi है। डिस्प्ले को सुपर रेटिना का नाम दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें