Intex ने 4G VoLTE के साथ लॉन्च किया UDAY, जानें कीमत और खासियत

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को UDAY नाम दिया है। कंपनी बिक्री पुणे के रिटेल स्टोर से होने लगी है। इंटेक्स उदय के खासियतों की बात करें तो कम कीमत में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है, वहीं फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
इंटेक्स उदय की स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स उदय में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोन कै बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट हैं जिसकी मदद से आप सेल्फी बी क्लिक कर सकेंगे।
UDAY के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट भी है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 2800mAh की बैटरी है।