Mi TV से भी कम कीमत में थॉमसन ने भारत में लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, जानें फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 13 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Thomson launched 3 new smart tv in india. Know price and specifications
thomson smart tv

    भारतीय टेलीविजन मार्केट में शाओमी को कड़ी टक्कर देने के लिए फ्रांस की थॉमसन ने गुरुवार को भारत में 3 नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। टीवी की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। टीवी के खासियतों की बात करें तो कंपनी ने वीडियो क्वालिटी और कीमत का पूरा ख्याल रखा है। साथ ही सभी टीवी मेक इन इंडिया के तहत तैयार किए गए हैं। थॉमसन ने इसके लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है।

    थॉमसन ने तीन टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें 43 यूएचडी 4के, 40 स्मार्ट और 32 स्मार्ट टीवी शामिल हैं। तीनों टीवी की बिक्री शुक्रवार 13 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर दोपहर 12 बजे से होगी। थॉमसन 43 यूएचडी 4के स्मार्ट टीवी में डीफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं। इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-T720 GPU, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये टीवी देखने में काफी स्लिम हैं और लॉन्चिंग के दौरान टीवी की पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी काफी शानदार रही। टीवी की कीमतों की बात करें तो थॉमसन समार्ट टीवी की कीमतें क्रमशः 32 इंच वाले टीवी 32एम3277 की कीमत 13,490 रुपये, 40 इंच वाले 40टीएम4099 की कीमत 19,990 रुपये और 43 इंच वाले वाले 43 यूएचडी 4K कीमत 27,999 रुपये है।

    लॉन्चिंग के दौरान थॉमसन के भारतीय ब्रांड लाइसेंसी सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हम थॉमसन जैसे अग्रणी और ऐतिहासिक ग्लोबल ब्रांड के साथ साझेदारी करके खुशी महसूस कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना, रोजगार के मौके पैदा करना और भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान करना एसपीपीएल की कोशिश और प्रतिबद्धता है।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें