इस मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की नहीं टूटेगी स्क्रीन, कीमत 7,499 रुपये

अगर आपको भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश है जिसकी स्क्रीन गिरने में नहीं टूटे तो आपके लिए घरेलू मोबाइल निर्माता Intex ने दो ऐसे स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनकी स्क्रीन फोन के गिरने पर नहीं टूटेगी। इंटेक्स ने Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ लॉन्च किया है। दोनों फोन में 4G Volte सपोर्ट दिया गया है। फोन के साथ एक साल तक डिस्प्ले रिप्लेस की वारंटी भी मिल रही है।
इन दोनों फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 3 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ की कीमत क्रमशः 7,499 रुपये और 8,499 रुपये है। इसके अलावा दोनों फोन में 5.2 इंच की HD IPS डिस्प्ले, टॉप पर शटरप्रूफ ग्लास है।
ये भी पढ़ेंः Twitter ने रिलीज किया 'Happening now' फीचर, जानें इसके बारे में
Aqua Lions X1+ में 1.3 GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Aqua Lions X1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। दोनों फोन में यह सुविधा है कि आप डबल टैप करके कॉलिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मोटोरोला के इन 4 स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती
फोटोग्राफी के लिए Aqua Lions X1+ और X1 में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन में 2800mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में DataBack, Prime Videos, MiFon Security और Swiftkey जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।