सिर्फ 5,399 रुपये में लॉन्च हुआ यह शानदार डिजाइन और 64GB स्टोरेज वाला फोन
Infinix SMART 7HD पहले से ग्लोबली उपलब्ध था और अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix SMART 7HD के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलती है।

विस्तार
यदि आप भी किसी ऐले सस्ते फोन की तलाश में हैं जो देखने में आकर्षक हो तो आपके लिए Infinix ने अपना नया फोन Infinix SMART 7HD लॉन्च कर दिया है। Infinix SMART 7HD पहले से ग्लोबली उपलब्ध था और अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix SMART 7HD के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इस सस्ते फोन में अधिक स्टोरेज भी मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
Infinix SMART 7HD की कीमत 5,399 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, सिल्क ब्लू, जेड व्हाइट और ग्रीन एपल कलर में पेश किया गया है। फोन की यह कीमत बैंक ऑफर के साथ है, हालांकि कंपनी ने बैंक ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।
Infinix SMART 7HD में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन के साथ 3डी टेक्स्चर वाली प्रीमियम वेव पैटर्न डिजाइन मिलती है। Infinix SMART 7HD इसमें 2GB LPDDR4X रैम मिलती है और साथ में 2GB वर्चुअल रैम मिलती है जिसके बाद इसमें 4GB रैम हो जाती है। फोन में 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें ऑक्टाकोर AI प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 गो आधारित XOS 12 मिलता है।
- Airtel Broadband Lite: एयरटेल ने लॉन्च किया Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड लाइट प्लान, कम कीमत में मिलेंगे कई फायदे
- फटाफट लोन देने वाले 3,500 लोन एप्स को गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया
- Samsung Galaxy A34 5G Review: कम कीमत में OIS कैमरे वाला फोन
- सावधान: अब Redmi Note 12 Pro में लगी आग, जलकर खाक हो गया फोन, बाल-बाल बची जान