Infinix Smart 7: 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख आई सामने, 7,500 रुपये से भी कम होगी कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 10 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

Infinix Smart 7 के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा एआई सेंसर मिलेगा। फोन को 4 जीबी रैम और 3 जीबी वर्चुअल रैम के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Infinix Smart 7 set to launch in India on 22 February With 6000mAh Battery under rs 7500
Infinix Smart 7 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने नए किफायती फोन Infinix Smart 7 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 22 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इस फोन को 7,500 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। Infinix Smart 7 में 6,000mAh की बैटरी और 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है।

    कंपनी ने इनफिनिक्स स्मार्ट 7 को लेकर टीज किया है, जिसमें इसकी कीमत 7,500 रुपये से कम होने की बात कही गई है। यानी फोन भारत में रेडमी, रियलमी और मोटो को कड़ी टक्कर देने वाला है।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का यह फोन, 4 मिनट में 50% हो जाता है चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स

    फोन को पहले ही ग्लोबल लॉन्च किया जा चुका है। फोन के ग्लोबल वेरियंट के अनुसार, नये स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, डिस्प्ले के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस और (1612 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन को भारत में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को 4 जीबी रैम और 3 जीबी वर्चुअल रैम के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: Gita GPT: गूगल के इंजीनियर ने बनाया एआई चैटबॉट गीता जीपीटी, भगवद गीता से प्रेरित होकर मिलेगा हर समस्या का हल

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें