चाइनीज कंपनी ला रही Nothing जैसा स्मार्टफोन! सीईओ कार्ल पेई ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

कार्ल पेई ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया है। लेकिन उन्होंने ग्लिफ इंटरफेस की सुरक्षा के अपने इरादे को भी व्यक्त कर दिया है।

Infinix plans GT phone may launch with backlights like Nothing Phone 2 Carl Pei says it is time for a lawyer
Infinix GT Series - फोटो : stufflistings

    विस्तार

    भारत में Nothing Phone 2 लॉन्च हो गया है। यह फोन अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए पॉपुलर है। चाइनीज कंपनी इस डिजाइन को कॉपी करने की तैयारी कर रही है। दावा है कि Infinix कंपनी जल्द ही GT सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसका डिजाइन नथिंग फोन 2 के जैसा हो सकता है। इस रेंडर को लेकर नथिंग कंपनी के सीईओ ने चुटकी ली है। उन्होंने लिखा कि वकील से बात करने का समय आ गया है।

    टिपस्टर मुकुल शर्मा (ट्विटर: @स्टफलिस्टिंग) ने Infinix GT Series की एक इमेज पोस्ट की है। जिसके फोन का डिजाइन काफी हद तक नथिंग फोन 2 के जैसा लग रहा है। इस डिवाइस को सबसे पहले इनफिनिक्स कम्युनिटी एक्सक्लब पर देखा गया था। फोन का बैक डिजाइन भी नथिंग फोन के ग्लिफ इंटरफेस जैसा नजर आता है। लीक्स से फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। फोन को नथिंग फोन की तरह ही डुअल कैमरे से लैस किया गया है।

    टिपस्टर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कार्ल पेई ने लिखा, "वकीलों को तैयार करने का समय आ गया है!"। हालांकि, कार्ल पेई ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया है। लेकिन उन्होंने ग्लिफ इंटरफेस की सुरक्षा के अपने इरादे को भी व्यक्त कर दिया है। पेई का दावा है कि डिजाइन नथिंग के पेटेंट द्वारा सुरक्षित है, और वह अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं द्वारा उल्लंघन को रोकने के लिए संभावित कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें