Infinix Note 12i की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा बहुत कुछ
Infinix Note 12i एक बजट फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Infinix Note 12i में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।

विस्तार
इनफिनिक्स के नए फोन Infinix Note 12i की आज यानी 30 जनवरी को पहली सेल है। Infinix Note 12i को आज बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध कराया जा रहा है। Infinix Note 12i को पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में पेश किया गया था। Infinix Note 12i एक बजट फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Infinix Note 12i में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से...
Infinix Note 12i में एंड्रॉयड 12 के साथ कंपनी का XOS 12.0 है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। Infinix Note 12i में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।
इनफिनिक्स के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.6 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस QVGA है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसके साथ भी डुअल LED फ्लैश लाइट है। कैमरे के साथ कई सारे मोड्स मिलेंगे।
- Budget 2023: GST में बदलाव चाहता है मेक इन इंडिया अभियान, बजट से क्या हैं भारतीय टेक सीईओ की उम्मीदें?
- भारत में लॉन्चिंग से पहले Moto E13 की कीमत लीक, 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च होगा फोन
- Republic Day Offer: सरकार दे रही डोमेन बुक करने का शानदार मौका, तीन महीने तक सबकुछ फ्री
- घरेलू कंपनी मैक्सिमा ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, कॉलिंग फीचर नहीं है लेकिन फोन रिसीव कर सकेंगे