20MP फ्रंट कैमरा और 3GB रैम के साथ 8,999 रुपये में मिल रहा है यह फोन

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें कम कीमत में ज्यादा रैम, स्टोरेज और दमदार फ्रंट कैमरा वाले 4जी स्मार्टफोन की तलाश है तो यह खबर आपके काम आ सकती है्, क्योंकि आज यानी सोमवार, 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर Infinix Hot S3 की फ्लैश सेल होने वाली है। इतने सारे फीचर्स के साथ इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत।
Infinix Hot S3 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन 5.65 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इनफोकस हॉट एस3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
वहीं फोन में 13MP का रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 GPU है। कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 4.2, OTG, Wi-Fi, 4G VoLTE, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।
- यह कंपनी सिर्फ 699 रुपये में दे रही है 4जी स्मार्टफोन, विश्वास करें या ना करें
- जियो ने लॉन्च किया टेलीकॉम इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर, 31 मार्च तक मिलेंगे फायदे
- आपके पास है इस कंपनी का फोन तो बेच दीजिए, खुफिया एजेंसियों ने किया है मना
- प्ले-स्टोर पर टॉप चार्ट में पहुंचा Airtel TV ऐप, WhatsApp और JioTV को छोड़ा पीछे