Infinix Hot 30i: लॉन्च से पहले सामने आए बजट फोन के फीचर्स, 16GB रैम और 6000mAh बैटरी से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Mar 2023 02:03 PM IST
सार

Infinix Hot 30i को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।

विज्ञापन
Infinix Hot 30i Set to launch in india for March 27 Design and specifications Teased in Official Renders
Infinix Hot 30i - फोटो : Infinix

    विस्तार

    Infinix ने अपने नए बजट फोन Infinix Hot 30i को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल भी खुलासा किया है। फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। Infinix Hot 30i के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 16 जीबी तक रैम मिल सकती है। चलिए जानते हैं फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Infinix Hot 30i की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Infinix ने सोमवार को Infinix Hot 30i के आगामी लॉन्च की पुष्टि की है। लॉन्च 27 मार्च को होगा और स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक में ग्लास जैसी फिनिश के साथ डेब्यू करेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक फोन की कीमत को लेकर खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन

    लेकिन कंपनी ने फोन की डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल का खुलासा किया है। वहीं फोन में बैक पैनल पर लेदर फिनिश मिल सकती है। फोन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लूइड डिस्प्ले और सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix के टीजर पेज के अनुसार infinix Hot 30i को भारत में 16 जीबी तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Infinix Hot 30i के बजट रेंज में आने की उम्मीद है। Infinix Hot 30i में 6.6 इंच IPS डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन को मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    Infinix Hot 30i का संभावित कैमरा और बैटरी

    कंपनी द्वारा जारी फोटो के आधार पर फोन को डुअल कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। फोन को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर से लैस किया जा सकता है। वहीं फोन के साथ बड़ी 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें