Infinix Hot 30 5G: 16GB रैम और IP53 के साथ भारत में लॉन्च, इसमें है 6000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 30 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 30 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity का नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP53 की रेटिंग दी गई है। Infinix Hot 30 5G में डुअल स्पीकर और 14 5G बैंड्स हैं।

विज्ञापन
Infinix Hot 30 5G launched in India with 6000mAh battery and 16GB RAM price and specifications
Infinix Hot 30 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 30 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 30 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity का नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP53 की रेटिंग दी गई है। Infinix Hot 30 5G में डुअल स्पीकर और 14 5G बैंड्स हैं। Infinix Hot 30 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है।

    Infinix Hot 30 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। यदि आप एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद Infinix Hot 30 5G को दोनों मॉडल की कीमतें क्रमशः 11,499 रुपये और 12,499 रुपये हो जाएंगी।

    विज्ञापन

    Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की पंचहोल FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 580 निट्स है। फोन के साथ लेदर फिनिश मिलता है। Infinix Hot 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित Infinix XOS 13 है। बता दें कि इसी प्रोसेसर के साथ Realme Narzo 60 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें