6000mAh की बैटरी के साथ Infinix Hot 11 Play हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Nov 2021 01:51 PM IST
सार

Infinix Hot 11 Play की कीमत को लेकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। फोन को एक्सप्लोरेटरी ब्लू, हेज ग्नीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 11 Play Launched With MediaTek Helio G35 SoC Price and Specifications
Infinix Hot 11 Play - फोटो : Infinix

    विस्तार

    इनफिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 11 Play को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए Infinix Hot 10 Play का अपग्रेडेड वर्जन है। Infinix Hot 11 Play में 6.82 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इनफिनिक्स के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Infinix Hot 11 Play की कीमत

    Infinix Hot 11 Play की कीमत को लेकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। फोन को एक्सप्लोरेटरी ब्लू, हेज ग्नीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। उपलब्धता के बारे में भी कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। बता दें कि Infinix Hot 10 Play को भारत में 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    Infinix Hot 11 Play की स्पेसिफिकेशन

    Infinix Hot 11 Play में एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 7.6 दिया गया है। फोन की डिजाइन 3डी मोशन रिदम है। इस फोन में 6.82 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्पे है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Infinix Hot 11 Play का कैमरा

    इनफिनिक्स के इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ AI का भी सपोर्ट है। फोन में दूसरा लेंस वीजीए है। फ्रंट में 8 मेगापिक्स का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Infinix Hot 11 Play की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 ac/a/b/g/n, 4G, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एफएम रेडियो और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ दो पावर सेविंग मोड हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें