लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy S21 FE के सभी फीचर्स लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Nov 2021 04:17 PM IST
सार

Samsung Galaxy S21 FE को चार कलर में पेश किया जाएगा जो कि ब्लैक, क्रीम, लावेंडर और व्हाइट होंगे। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी के लिए डिस्प्ले में एक कट आउट होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE Full Specifications leaked ahead of CES
Samsung Galaxy S21 FE - फोटो : CoinBRS

    विस्तार

    Samsung Galaxy S21 FE को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। फोन की लॉन्चिंग अगले साल जनवरी में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2022 में होने वाली है। Samsung Galaxy S21 FE की प्रमोशन इमेज भी लीक हुई है जिससे फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग को स्नैपड्रैगन और Exynos प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। दोनों मॉडल अलग-अलग मार्केट के लिए होंगे। सैमसंग के इस फोन के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी।

    CoinBRS की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S21 FE को चार कलर में पेश किया जाएगा जो कि ब्लैक, क्रीम, लावेंडर और व्हाइट होंगे। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी के लिए डिस्प्ले में एक कट आउट होगा। पावर और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिलेगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S21 FE की संभावित फीचर्स

    Samsung Galaxy S21 FE में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड होगा और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S21 FE को स्नैपड्रैगन 888 और Exynos 2100 के साथ पेश किया जा सकता है। Exynos 2100 के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G78 GPU मिलेगा, जबकि स्नैपड्रैगन 888 के साथ Adreno 660 GPU ग्राफिक्स मिलेगा। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस डेफ्थ सेंसर और तीसरा अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी लेंस मिलेगा।

    सैमसंग के इस फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें