260 वॉट की चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Infinix GT 10 Pro, अन्य फीचर्स भी हुए लीक
Infinix GT 10 Pro को 260W की फास्ट चार्जिंग के साथ 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक Infinix GT 10 Pro में 6.8 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा Infinix GT 10 Pro के साथ मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिल सकता है।

विस्तार
इनफिनिक्स के नए फोन Infinix GT 10 Pro की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। कंपनी ने हाल ही में Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo और Infinix Smart 7 को लॉन्च किया है। Infinix ने 260W की फास्ट चार्जिंग भी पेश की है और 110W का भी वायरलेस चार्जर लॉन्च किया है। अब एक नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Infinix GT 10 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन के फीचर्स भी लीक हुए हैं।
Infinix GT 10 Pro को 260W की फास्ट चार्जिंग के साथ 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक Infinix GT 10 Pro में 6.8 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा Infinix GT 10 Pro के साथ मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन को एंड्रॉयड 13 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
कहा यह भी जा रहा है कि इस नए फोन को कंपनी 200 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च करेगी जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी होगा। फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
Infinix GT 10 Pro में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 260W की फास्ट चार्जिंग भी होगी। कहा जा रहा है कि यह बाजार में आने वाला सबसे फास्ट चार्जिंग वाला फोन होगा। अपने इस चार्जर को लेकर इनफिनिक्स का दावा है कि महज 8 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।
- Moto G73 5G की पहली सेल आज, जानें इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स
- तकनीक के क्षेत्र में वर्चस्व का शीतयुद्ध: क्या सेमीकंडक्टर वॉर में आगे निकल जाएगा चीन?
- एपल सप्लायर Foxconn की झोली में आया AirPods का ऑर्डर, भारत में करेगी 1,655 करोड़ का निवेश
- YouTube से भी आपके फोन में आ सकते हैं वायरस, यह है बचने का तरीका