Moto G73 5G की पहली सेल आज, जानें इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Mar 2023 11:13 AM IST
सार

Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। Moto G73 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है।

विज्ञापन
Moto G73 5G Sale in India today price specifications and offers
Moto G73 5G - फोटो : Moto

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G73 5G को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया था। इस फोन को दो कलर ऑप्शन और 20 हजार से कम कीमत में पेश किया गया है। Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोन के साथ थिंकशील्ड मोबाइल सिक्योरिटी भी मिलती है। आज यानी 16 मार्च को Moto G73 5G की पहली सेल है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में...

    Moto G73 5G की स्पेसिफिकेशन

    Moto G73 5G को डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में Android 13 मिलता है और कंपनी फोन के साथ Android 14 का अपडेट भी देने वाली है। वहीं फोन के साथ तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलने वाले हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 930 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता मिलती है।

    विज्ञापन

    Moto G73 5G का कैमरा

    Moto G73 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है, जो कि f / 1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो डेप्थ शूटर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें