CMR की रिपोर्ट: भारत में बढ़ रही है 5G टैबलेट की मांग, सैमसंग का 28% मार्केट पर कब्जा
सीएमआर ने अपनी 2022 की तीसरी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय टैबलेट बाजार तिमाही दर तिमाही 22 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान 5जी-सक्षम टैबलेट शिपमेंट में तेजी आई है।

विस्तार
भारत में टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की मांग बढ़ रही है। साइबर मीडिया रिसर्च के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में टैबलेट-PC मार्केट में 22 फीसदी की ग्रोध देकी गई है, हालांकि इस दौरान 5G टैबलेट की मांग सबसे ज्यादा रही है। CMR की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक टैबलेट-पीसी मार्केट में 10-15 फीसदी की ग्रोध देखने को मिलेगी।
टैबलेट मार्केट में Samsung का कब्जा 28 फीसदी बाजार पर है। उसके बाद 26 फीसदी मार्केट शेयर के साथ Lenovo दूसरे नंपर पर और 19 फीसदी के साथ Apple तीसरे नंबर पर है। सीएमआर ने अपनी 2022 की तीसरी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय टैबलेट बाजार तिमाही दर तिमाही 22 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान 5जी-सक्षम टैबलेट शिपमेंट में तेजी आई है।
एक बार जिस पर गौर करनी की जरूरत है कि अभी भी 8 इंच वाले टैबलेट की मांग सबसे ज्यादा है। 8 इंच वाले टैबलेट की बाजार हिस्सेदारी 43 फीसदी है। भारत में 5जी की लॉन्चिंग का भी फायदा टैबलेट को मिला है, हालांकि फिलहाल भारतीय बाजार में बहुत ही कम 5जी टैबलेट हैं।
इस तिमाही में Samsung Tab A8 (Wi-Fi, 4G) और Tab A7 Lite (Wi-Fi, 4G) का मार्केट शेयर क्रमशः 25 और 18 फीसदी रहा है। सैमसंग की शिप्ट में तिमाही दर तिमाही 83 फीसदी की ग्रोध देखने को मिली है।
रिटेल और कमर्शियल मार्केट में Lenovo दूसरे नंबर पर रहा है। इस अवधि में Apple iPad 9 (Wi-Fi) और Apple iPad Air 2022 (Wi-Fi) की बिक्री भी खूब हुई है। इनका मार्केट शेयर क्रमशः 57 और 15 फीसदी रहा है। Apple iPad Pro 2021 (Wi-Fi) का मार्केट शेयर 8 फीसदी और Apple iPad Air 2022 (Wi-Fi) का 6 फीसदी रहा है।
- लॉन्च होते ही ब्राजील में छा गया देसी एप Koo, 48 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड
- Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच
- Airtel ने दिया झटका: सबसे सस्ता प्लान हुआ 55 रुपये महंगा, रिचार्ज से पहले पूरी लिस्ट देखें
- भारत सरकार के आठ जरूरी एप जिसे iPhone वाले नहीं कर सकते इस्तेमाल