Inblock ने लॉन्च किया भारत का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 4,999 रुपये

भारतीय मोबाइल कंपनी Inblock ने देश का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Inblock ने एक साथ तीन ब्लॉकचेन स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं जिनमें Inblock E10, E12 और E15 शामिल हैं। Inblock का दावा है कि इनमें से किसी भी स्मार्टफोन किसी भी चाइनीज पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
खराब होने पर मिलेगा नया फोन
कंपनी ने कहा है कि वारंटी के दौरान फोन खराब होने पर ग्राहकों को नया फोन मिलेगा। इनब्लॉक के मुताबिक फोन में इस्तेमाल होने वाले सभी पार्ट्स दुबई से मंगाए जा रहे हैं। फिलहाल कंपनी का प्लांट नोएडा के सेक्टर-63 में चल रहा है। भारत के पहले ब्लॉकचेन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री नीलिमा कटियार और कंपनी के फाउंडर दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई है।
Inblock E10, E12 और E15 के फीचर्स और कीमत
इनमें से Inblock E10 तीन वेरियंट में मिलेगा जिनमें 1 जीबी रैम के साथ 16 की स्टोरेज, 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज शामिल हैं। इनकी वेरियंट की कीमतें क्रमशः 4,999 रुपये, 5,999 रुपये और 6,499 रुपये हैं। इनमें से ई15 प्रीमियम मॉडल है जिसकी शुरुआती कीमत 8,600 रुपये है और अधिकतम कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। वहीं E12 की शुरुआती कीमत 7,450 रुपये है। कंपनी ने इन तीनों फोन के कैमरे, बैटरी, प्रोसेसर आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है।