घरेलू कंपनी इनबेस ने ECG सपोर्ट के साथ लॉन्च की स्मार्टवॉच, कीमत 4,999 रुपये

घरेलू कंपनी इनबेस (Inbase) ने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए एक नई स्मार्टवॉच अर्बन लाइफ (Urban LYF) लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ इनबेस ने अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट का विस्तार किया है। इनबेस की इस नई स्मार्टवॉच की खासियतों की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है जिसकी मदद से आप फोन को वॉच के जरिए रिसीव कर सकते हैं और बात भी कर सकते हैं।
अर्बन लाइफ स्मार्टवॉच कई फीचर्स से लैस है। यह यूजर को ब्लड प्रेशर मापने के साथ-साथ स्लीप, हर्ट रेट, स्टेप काउंट, ब्ल्ड आक्सीजन और ईसीजी जैसी सुविधाएं हैं। अर्बन लाइफ तीन शानदार रंगों में उपलब्ध है जिनमें सिल्वर केस, जिसमें फ्रास्ट ब्हाइट बैंड लगा है और रोज गोल्ड के शामिल हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। अर्बन लाइफ एक वॉटरप्रूफ वॉच है। इसे 67 सर्टिफाइड है। स्मार्टवाच फुल टच एचडी डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है, जो 1.75 इंच की है और जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है।
इस स्मार्टवाच पर सभी एप्स और फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। अलर्ट आने पर वॉच वाइब्रेट करती है। इसकी बैटरी को लेकर सात दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं स्टैंडबाय को लेकर 15 दिनों का दावा है।
इनबेस अर्बन लाइफ को फिलहाल लॉन्चिंग ऑफर के तहत 4,999 रुपये में एक साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं यदि आप पांच मार्च तक इस वॉच को खरीदते हैं और प्रोमो कोड‘URBANLYF’ इस्तेमाल करते हैं तो 1,000 रुपये की विशेष डिस्काउंट मिलेगी।
- PUBG Mobile: अगले सप्ताह नए नाम से हो सकती है भारत में वापसी
- OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T: एक साथ सस्ते हुए तीन स्मार्टफोन, जानें नई कीमतें
- Realme Narzo 30 Pro, Narzo 30A: रियलमी ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
- Airtel, Jio और VI के बेस्ट और सस्ते प्लान, लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग