Inbase ने भारत में लॉन्च किया पहला मल्टी-फंक्शनल बॉक्स, सिम किट से लेकर फोन होल्डर तक मिलेगा

भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इनबेस (Inbase) ने पहली बार एक नया और अनोखा प्रोडक्ट Multi-Functional Box लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है इस तरह का प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली पहली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यह मल्टी फंक्शनल बॉक्स उन लोगों के लिए परफेक्ट है अक्सर ट्रेवल करते हैं। इस बॉक्स में आपको एक स्मार्टफोन से जुड़े कई गैजेट्स मिलेंगे।
इनबेस के इस मल्टी फंक्शनल बॉक्स में कई केबल एडाप्टर और सिम किट के लिए जगह है। बॉक्स के अंदर एक 3 ए फास्ट चार्जिंग टाइप-सी से टाइप-सी केबल और विभिन्न चार्जिंग कनेक्टर जैसे टाइप सी से माइक्रो एडाप्टर, टाइप सी से लाइटनिंग और टाइप सी से यूएसबी 3.1 ओटीजी कनेक्टर है।
इसके अलावा, बॉक्स में TF कार्ड और 2 नैनो सिम कार्ड स्लॉट है और एक इजेक्शन पिन भी है जो मोबाइल सिम/एसडी कार्ड ट्रे खोलने के काम आता है। डिवाइस के पीछे, आपके फोन के लिए इसमें एक मोबाइल होल्डर भी है।
Inbase मल्टी-फंक्शनल बॉक्स की विशेषताएं
मल्टी केबल 4 इन 1सिम किटचार्ज और सिंक का समर्थन करता हैकार्ड स्लॉटफोन क्रैडल3 ए फास्ट चार्जिंग सी से सी केबलसिम इजेक्शन पिनइनोवेटिव डिजाइन
Inbase मल्टी-फंक्शनल बॉक्स की कीमत 1,299 रुपये है। यह डिवाइस काले रंग में उपलब्ध है। इस डिवाइस को रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है और 6 महीने की वारंटी के साथ आता है।
- पांच सरकारी एप्स जो आपके फोन में होने ही चाहिए, फायदे होंगे अनेक
- नए लेवल पर पहुंची टिम कुक और जुकरबर्ग की लड़ाई, फेसबुक ने एपल के पेज का वेरिफिकेशन हटाया
- Telegram की पेड सर्विस नए साल में होगी शुरू, नए फीचर्स भी होंगे लॉन्च
- मोबाइल एप से लेते हैं लोन तो जरूर पढ़ें RBI की यह चेतावनी, नहीं तो पछताना पड़ेगा