Samsung Galaxy M42 5G की बिक्री भारत में शुरू, स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 May 2021 12:25 PM IST
सार

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 34 घंटे वीडियो प्ले का दावा है।

Samsung Galaxy M42 5G sale starts in India know price specifications offers and more
samsung galaxy m42 5g - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए और मिडरेंज 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M42 5G को 28 अप्रैल को ही भारत में लॉन्च किया है। अब Samsung Galaxy M42 5G की बिक्री शुरू हो गई है। 30 अप्रैल की रात 12 बजे से ही फोन की बिक्री चल रही है। Samsung Galaxy M42 5G में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सैमसंग ने इनहाउस Knox सिक्योरिटी भी दी है। Galaxy M42 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

    Samsung Galaxy M42 5G की कीमत

    Samsung Galaxy M42 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत 6 जीबी रैम मॉडल को 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम मॉडल को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। फोन को प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M42 5G की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M42 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस नए 5जी फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सिंगल टेक, नाइट मोड, हाइपरलैप्स, सुपर स्लो मोशन, सीन ऑप्टिमाइजर और फ्लो डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Samsung Galaxy M42 की बैटरी

    इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 34 घंटे वीडियो प्ले का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें