Avision ने लॉन्च किया दुनिया का पहला सेल्फ सर्विस प्रिंटर, खुद ही करें Xerox, UPI से करें पेमेंट

मल्टीफंक्शन इमेज स्कैनर और प्रिंटर बनाने वाली कंपनी एविजन ने भारत बाजार में दुनिया का पहला सेल्फ सर्विस प्रिंटर (कॉपियर) लॉन्च किया है। इस प्रिंटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ऑपरेट करने के लिए किसी ऑपरेटर की जरूरत नहीं है। इसे आप खुद ही इस्तेमाल कर सकते हैं और कॉपी करने के लिए खुद ही यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं। इसलिए इसे सेल्फी सर्विस कॉपियर नाम दिया गया है।
पब्लिक प्लेस पर किया जाएगा इंस्टॉल
एविजन सेल्फ सर्विस कॉपियर की खासियतों में मोबाइल प्रिटिंग, क्लॉउड प्रिटिंग, यूएसबी प्रिटिंग और आई कार्ड कॉपी शामिल हैं। दरअसल एविजन ने इस प्रिंटर को पब्लिक प्लेस जैसे एयरपोर्ट, कॉलेज, स्टेशन, आधार केंद्र और बैंकों के लिए पेश किया है ताकि लोग खुद ही अपने किसी डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकें। आधार सेंटर पर इस प्रिंटर को इंस्टॉल करने के लिए कंपनी सरकार से बात कर रही है। इस प्रिंटर का पूरा मेंटेनेंस कंपनी खुद देखेगी यहां तक कि इसमें पेज भी कंपनी ही डालेगी।
एविजन सेल्फ सर्विस कॉपियर की स्पेसिफिकेशन
इस प्रिंटर में 4.3 इंच की कलर डिस्प्ले है जहां से कॉपी करने और स्कैन करने का कमांड दे सकते हैं। यह डिवाइस हर मिनट करीब 30 कॉपी कर सकता है। इस डिवाइस में 4000 पन्नों की क्षमता वाले टोनर कार्टिज लगाए गए हैं और 250 कागज तक की क्षमता वाली ट्रे उपलब्ध है। इसमें 4G वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके जरिए आप इस प्रिंटर से अपने मोबाइल या टैबलेट को कनेक्ट कर सकते हैं।
क्यूआर कोड स्कैन करके करें पेमेंट
कनेक्शन पूरा होने के बाद प्रिंट या कॉपी के लिए कमांड दे सकते हैं। कॉपी कमांड देने के बाद आपको UPI सपोर्ट वाले किसी भी मोबाइल वॉलेट या पेमेंट एप से पेमेंट करना होगा। पेमेंट के लिए 4.3 इंच वाली डिस्प्ले पर क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प है। वाई-फाई के अलावा यूएसबी केबल, पेन ड्राइब और एविजन मोबाइल एप से भी इस प्रिंटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि यह कलर प्रिंटर नहीं है।
- Samsung Galaxy A50S Review: पढ़ें, कैसा है शानदार डिजाइन वाला सैमसंग का यह फोन
- Jio का दिवाली धमाका, तीन All IN ONE प्लान हुए लॉन्च, रोज मिलेगा 2GB डाटा, साथ में कॉलिंग भी
- न्यूज के लिए अलग से सेक्शन लॉन्च करेगा फेसबुक, पब्लिशर्स से चल रही है बातचीत
- Reliance Jio के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक