Huawei Y9 (2019) भारत में आने को तैयार, इस दिन होगा लांच

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Jan 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 2019 set to launch in India on 7th January, Know specifications
Huawei Y9 (2019)

    नए साल की शुरुआत हो गई है और तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी भारत में अपने लांचिंग की तैयारी में लग गई हैं। चीन की स्मार्टफोन निर्मता कंपनी हुवावे भारत में 7 जनवरी को इस साल का पहला स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) लांच करने वाली है। हुवावे वाय9 (2019) का अमेजॉन पर टीजर भी जारी हो गया है। कंपनी ने फोन की लांचिंग के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है। बता दें कि हुवावे वाय9 को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में लांच किया गया था।

    Huawei Y9 (2019) की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Y9 (2019) में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित EMUI 8.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.5 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में हाईसीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    Huawei Y9 (2019) का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.0 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 4000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें