4 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Y9 (2018), जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 12 Mar 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 2018 launched With Four Cameras, Know price and specifications
Huawei Y9 (2018)

    हुवावे ने Huawei Y9 (2018) को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कुछ हद तक पहले लॉन्च हुए Huawei Mate 10 Lite और Honor 9i जैसा ही है। हुवावे वाय9 2018 की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी कीमत EUR 200 यानी करीब 16,000 रुपये होगी।

    Huawei Y9 (2018) की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Y9 (2018)
    Huawei Y9 (2018)

    इस फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.93 इंच की फुल व्यू HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज का Kirin 659 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) और डुअल फ्रंट कैमरा (16+2 मेगापिक्सल) सेटअप है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें