HUAWEI WATCH GT 2e की बिक्री भारत में हुई शुरू, मिलेगा SpO2 सेंसर का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 May 2020 01:59 PM IST
सार

HUAWEI WATCH GT 2e में मिलेगा SpO2 सेंसरस्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर 14 दिनों का दावामिली है 5ATM रेटिंग

HUAWEI watch GT 2e now available on Flipkart and Amazon at Rs 11,990
HUAWEI WATCH GT 2e - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Huawei की नई स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH GT 2e की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टवॉच की कीमत 11,990 रुपये है और यह मिंट ग्नीन, ग्रेफाइट ब्लैक और लावा रेड कलर वेरियंट में मिलेगी। 28 मई तक वॉच खरीदने पर छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई मिलेगी।

    HUAWEI WATCH GT 2e की स्पेसिफिकेशन

    हुवाव ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 11,990 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 1.39 इंच की एमोलेड कलर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह वॉच एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 से ऊपर वाली सभी डिवाइस को सपोर्ट करेगी। इसमें इन-बिल्ट जीपीएस है।

    ये भी पढ़ेंः Huami Amazfit Bip S स्मार्टवॉच तीन जून को भारत में होगी लॉन्च

    इसके अलावा वॉच में ब्लूटूथ 5.1, 4 जीबी स्टोरेज और किरिन ए1 प्रोसेसर दिया गया है। इस वॉच को पहनकर आप तैराकी भी कर सकते है। वाटरप्रूफ के लिए इसे 5ATM सर्टिफिकेशन मिला है। HUAWEI WATCH GT 2e की बैटरी लाइफ को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स और 15 प्रोफेशनल्स मोड्स मिलेंगे। स्मार्टवॉच में SpO2 सेंसर भी है जो कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। इस वॉच में ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर भी मिलेगा। इसका अलावा एयर प्रेशर, स्लीप ट्रैक और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। वॉच में फाइंड फोन का भी फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें