Huawei P40 5G सीरीज की जानकारी हुई लीक, रियर पैनल में मिल सकता है 50MP का कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Mar 2020 09:42 AM IST
सार

Huawei P40 और P40 प्रो की जानकारी हुई लीकयूजर्स को दोनों डिवाइस में मिलेगी 5जी कनेक्टिविटीइससे पहले कंपनी ने पी30 प्रो को भारत में पेश किया था

विज्ञापन
Huawei P40 Series render leak know expected price and specifications
Huawei P40 Series - फोटो : ishanagarwal24 / twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे अपनी लेटेस्ट पी40 5G सीरीज के दमदार डिवाइस पी40 और पी40 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। अब हाल ही में एक नई लीक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि यूजर्स को इन दोनों फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज पी40 की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस सीरीज के स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं।आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले हुवावे पी30 प्रो स्मार्टफोन को 71,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा था।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज के टॉप मॉडल के बैक पैनल में चार कैमरे और फ्रंट में दो कैमरे देगी। वहीं, दूसरी तरफ बेस वेरिएंट की बात करें तो यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 16 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस वेरिएंट के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, दोनों वेरिएंट की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें