Huawei P40 Pro जल्द मार्केट में देगा दस्तक, मिलेगा सात कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
huawei p40 pro smartphone soon launch in india know expected price and specifications
huawei p40 pro - फोटो : teckquick / twitter

    2020 स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास होने वाला है, क्योंकि लगभग सभी कंपनियां खास फीचर्स से लैस डिवाइस बाजार में उतारने को तैयार हैं। इस कड़ी में चीन की टेक कंपनी हुवावे (Huawei) मार्च में खास स्मार्टफोन पी40 प्रो (Huawei P40 Pro) को पेश करने जा रही है, जिसमें सात कैमरे होंगे। इस जानकारी का खुलासा चीनी टेक साइट गिजमोचाइना ने किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं हुवावे पी40 प्रो के बारे में...

    सूत्रों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी। हालांकि, दोनों डिवाइसेज की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन के रियर में पांच कैमरे और फ्रंट में दो कैमरे मिलेंगे। बैक कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें वाइड-एंगल लेंस, टाइम ऑफ लाइट सेंसर, पेरिस्कोप लेंस और 9एक्स ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस देगी। वहीं, यह कैमरा डिवाइस में रेक्टेंग्युलर शेप में फिट होगा। लेकिन इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे अगामी स्मार्टफोन पी40 प्रो में 6.5 या 6.7 इंच का एचडी डिस्प्ले देगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वहीं, यूजर्स को दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

    कंपनी ने इस फोन को अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था, तब इसको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। वहीं, कंपनी ने भी इस फोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में 2.6GHz का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें दो कोर की क्लॉक स्पीड 2.6GHz, 4 कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz शामिल है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें